चैनलाइज हो रही नदियों के निरीक्षण में शामिल खनन अधिकारी, मीडिया से बना रहे दूरियां


रिपोर्ट- मनोज नौडियाल


कोटद्वार। नदियों में चेनालाइज का समय 30 जून को खत्म हो रहा है। दो महीनों तक दिन रात चले खनन से नदियों का सीना छलनी हो गया। पट्टा धारक चैनलाइज के नाम पर मानकों को दरकिनार कर खनन को अंजाम देते रहे। समय खत्म होने में मात्र दो दिन बचे हुए है। जिसमे आज प्रशासन की तरफ से जॉइंट निरीक्षण किया गया। उप खनिज निदेशक दिनेश कुमार भी चैनलाइज हो रही नदियों का निरीक्षण करने में शामिल हुए।


उप खनिज निदेशक ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाई रखी। इस दौरान उपजिलाधिकारी भी चैनलाइज पर लीपापोती करते नजर आए। स्थानीय जनप्रतिनिधि सूरज कांति इस जॉइंट सर्वे का विरोध करते नजर आए।जनप्रतिनिधि ने आरोप लगाते हुए कहा कि, कई बार चैनलाइज के नाम पर अवैध खनन की शिकायत प्रशासन से की गई लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। जिससे इस बरसात में कोटद्वार को आपदा का मुंह देखना पड़ सकता है।


Source :Through bright post


 


टिप्पणियाँ