मुख्यमंत्री राहत कोष में यूकेडी समेत विभिन्न संस्थाओं व लोगों ने सहयोग राशि प्रदान की

 



देहरादून। कोविड-19 के दृष्टिगत प्रीतम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, हरिद्वार के प्रबंध निदेशक, हरेंद्र एवं रजत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट कर मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु उन्हें 5 लाख रुपए की धनराशि का चेक सौंपा। 

        इसके साथ ही अध्यक्ष, प्रबंध समिति चमन लाल महाविद्यालय हरिद्वार राम कुमार शर्मा ने दो लाख एक हजार रुपए, पूर्व मंत्री एवं केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड क्रांति दल दिवाकर भट्ट ने एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए, प्रधानाध्यापक मुनमुन एकेडमी स्कूल कनखल हरिद्वार, एस भट्टाचार्य ने 01 लाख रुपए, मुनमुन एकेडमी स्कूल कनखल हरिद्वार के स्वदेश भट्टाचार्य व देवारति भट्टाचार्य  ने 01 लाख रुपए, जसपुर उधम सिंह नगर निवासी शीतल कुमार जोशी ने 51 हजार रुपए, जसपुर उधम सिंह नगर निवासी सुरेंद्र सिंह एवं गौतम गिरी ने 5100-5100 रुपए की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु सौंपा।

टिप्पणियाँ

Popular Post