ममता के खिलाफ भाजपा हुई आक्रामक, पार्टी सांसदों ने संसद भवन परिसर में दिया धरना

 





नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध एवं अत्याचार के मामलों में वृद्धि का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर संवैधानिक व्यवस्था पर चोट पहुंचाने का भी आरोप लगाया। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने संवाददाताओं से कहा कि बंगाल के लोगों ने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री चुना, वह महिला हैं लेकिन यह दुख की बात है कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध एवं अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।


 


टिप्पणियाँ