भीम आर्मी के चीफचंद्रशेखर को  24 घंटे में दिल्ली छोड़ने के आदेश

 



नई दिल्ली/ भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को गुरुवार रात तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गयाथा, जिसके बाद शुक्रवार सुबह से ही वो दिल्ली के अलग.अलग स्थानों पर जा रहे हैं। आज सुबह जहां वो रविदास मंदिर गए,
 फिर गुरुद्वारा उसके बाद चर्च गए अब वो जामा मस्जिद पहुंचे हैं।यहां पहुंचकर चंद्रशेखर ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और संविधान, बाबा साहेब आंबेडकर अमर रहे के नारे लगाए। बता दें कि चंद्रशेखर आजाद को अदालत के नियम के अनुसार जेल से रिहा होने के 24 घंटे के अंदर दिल्ली छोड़नी है।


टिप्पणियाँ

Popular Post