लगातार छठे दिन सोने की कीमतों में आई गिरावटए जानिए क्या चल रहा भाव

 



नई दिल्ली / सोने की कीमतों में गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोने में आज बुधवार को लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर एम.सी.एक्स एक्सचेंज पर 5 फरवरी 2020 के सोने के वायदा भाव में 0.02 फीसद या 8 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से पांच फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 37,563 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।


उधर चांदी के वायदा भाव की बात करें तो इसमें भी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव बुधवार सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर 0.14 फीसद या 60 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस गिरावट से पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 43,447 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।


टिप्पणियाँ

Popular Post