आई.टी.बी.पी. जवान ने अपने ही साथियों को गोली से भूना, 7 जवानों का मौत 

 



रायपुर,छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आज सुबह आईटीबीपी कैंप में जवान रहमान खान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी। इसमें 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 जवान घायल हो गए। बाद में रहमान ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस बीच घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया। इलाज के दौरान एक और जवान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि आईटीबीपी का यह कैंप धौदई क्षेत्र में कडेनार में है। सुबह 8.45 बजे हुई फायरिंग में कुल 6 जवानों की मौत हुई। वहीं बस्तर आईजी पी.सुंदरराज के मुताबिक, यह आपसी विवाद ही लग रहा है। फायरिंग का कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा. जवानों में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। उन्हें समय पर छुट्टी और अन्य सुविधाएं मिलती हैं।


टिप्पणियाँ

Popular Post